भोपाल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकित दुबे का चुनाव शून्य, अब इन्हें मिले जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 05 Dec, 2025 07:48 PM

bhopal youth congress president ankit dubey s election void now he has been giv

राजधानी भोपाल की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे का चुनाव शून्य कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव...

भोपाल (इजहार खान) : राजधानी भोपाल की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे का चुनाव शून्य कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव में गंभीर अपराधिक रिकॉर्ड के चलते अंकित दुबे का चुनाव शून्य कर दिया गया है। उनकी जगह नरेला के अमित खत्री को भोपाल का युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में भोपाल शहर इकाई के अध्यक्ष पद के नतीजों में सबसे अधिक 8,172 वोट हासिल कर अंकित दुबे को विजेता घोषित किया गया था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अमित खत्री को 6,374 वोट मिले थे। लेकिन अमित खत्री ने इस पर आपत्ति जताई थी और  चुनाव आयोग और युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को अंकित दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अमित खत्री ने आरोप लगाया कि दुबे ने चुनाव से पहले एक दलित युवक के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके चलते पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत कार्रवाई की गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!