नर्मदापुरम नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, नीतू महेंद्र यादव बनी अध्यक्ष

Edited By meena, Updated: 10 Aug, 2022 03:44 PM

bjp captures narmadapuram municipality

नर्मदापुरम और पिपरिया ‎नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष‎ का आज बुधवार को फैसला हो गया। भाजपा की नीतू यादव नपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। उन्हें 29 वोट मिले। कांग्रेस की मीना वर्मा को 3 वोट ही मिले। ‎रेवा कक्ष में 10.30 बजे से नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष...

नर्मदापुरम(गजेंद्र राजपूत): नर्मदापुरम और पिपरिया ‎नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष‎ का आज बुधवार को फैसला हो गया। भाजपा की नीतू यादव नपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। उन्हें 29 वोट मिले। कांग्रेस की मीना वर्मा को 3 वोट ही मिले। ‎रेवा कक्ष में 10.30 बजे से नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष के लिए 4 फॉर्म जमा हुए। जिसमें बीजेपी के तीन पार्षद और एक कांग्रेस की पार्षद मीना वर्मा थी। जिसमें से कंचन चौकसे एवं नयना प्रमोद सोनी द्वारा नाम वापस ले लिया। अब मैदान में भाजपा से नीतू यादव और कांग्रेस से मीना वर्मा रही। अध्यक्ष को लेकर काफी रोमांचक मुकाबला रहेगा।

PunjabKesari

मंगलवार रात को भाजपा जिला कार्यालय में रायशुमारी की गई। नपाध्यक्ष पत्नियों की राह में रोड़ा‎ बना है। आखिर में भाजपा की नीतू यादव को मौका मिला। जो नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई।अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए कुल 4 नामांकन प्राप्त हुए। जिनमें वार्ड क्रमांक 2 से नयना प्रमोद सोनी, वार्ड 17 से नीतू यादव ,वार्ड 28 से कंचन चौकसे एवं वार्ड 18 से मीना वर्मा द्वारा नामांकन जमा किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 28 से कंचन चौकसे एवं वार्ड क्रमांक 2 से नयना प्रमोद सोनी द्वारा नाम वापस लिया गया हैं। भाजपा के पास 23, कांग्रेस और निर्दलीय 5-5 पार्षद उपाध्यक्ष पद के ये दावेदार आरती लक्ष्मण बैस, संध्या अशाेक कुशराम,‎ प्रेमा पंकज पांडेय, राजेंद्र उपाध्याय इस बार नपा उपाध्यक्ष के दावेदार हैं।‎

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!