भाजपा ने सौंपी CM यादव को बड़ी जिम्मेदारी, अमित शाह के साथ बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Oct, 2024 08:54 PM

bjp handed over big responsibility to mohan yadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

भोपाल। भाजपा के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा दल के नेता के चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि हरियाणा में बड़ी जीत के साथ भाजपा ने नई सरकार के गठन की भी तैयारी तेज कर दी है, भाजपा ने यहां पर तीसरी बार जीत दर्ज की है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव भी प्रचार के लिए उतरे थे भाजपा ने चुनाव के दौरान संकेत दिया था कि मार्च में मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर की जगह लेने वाले और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले नायब सिंह सैनी अगर जीतते हैं तो मुख्यमंत्री पद के लिए वह पार्टी की पसंद होंगे हरियाणा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। भाजपा ने हरियाणा में 48 सीटें मिली हैं और कांग्रेस को 37 सीटें ही आईं हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!