संसदीय क्षेत्रों के तीन कलेक्टर को केपी यादव ने सौंपी संविधान की प्रतिया

Edited By Devendra Singh, Updated: 23 May, 2022 06:22 PM

bjp mp kp yadav hand over constitution collector

बीजेपी सांसद केपी यादव ने संविधान की एक प्रति गुना कलेक्टर को भेंट करते हुए उसके कुछ पन्ने उन्हें दिखाएं।

गुना (मिसबाह नूर): केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लोकसभा चुनाव में शिकस्त देने वाले बीजेपी सांसद केपी यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। केपी यादव ने सोमवार को संविधान की एक प्रति गुना कलेक्टर को भेंट करते हुए उसके कुछ पन्ने भी उन्हें दिखाएं। बताया गया कि सांसद संविधान में लिखी किसी बात की ओर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराना चाहते थे।

PunjabKesari

संविधान की प्रति सौंपने के बाद दी सफाई 

कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. को संविधान की प्रति सौंपने के बाद सांसद केपी यादव ने किसी तरह के विवाद से इंकार किया है। लेकिन इस तरह का मामला सामान्य नहीं है। जब कोई सांसद कलेक्टर को संविधान की प्रति दे। आईएएस अधिकारी संविधान के प्रावधानों से भली-भांति परिचित होते हैं। ऐसे में सांसद से सवाल किया गया कि ऐसा करनी की आवश्यकता क्या पड़ी? इस पर उनका जवाब था कि साहित्य भेंट करना परम्परा है। उन्होंने इसी का निर्वाहन किया और अपनी संसदीय क्षेत्र के तीनों कलेक्टरों को वह संविधान की प्रति भेंट करना चाहते थे, इसमें कुछ अजीब नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!