हॉस्पिटल के ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट, मजदूर के उड़े चिथड़े, 1 गंभीर घायल

Edited By meena, Updated: 01 Dec, 2023 12:36 PM

blast in hospital s oxygen cylinder 1 laborer dead one injured

सागर में राय हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय ब्लास्ट होने से एक मजदूर की मौत हो गई

सागर (देवेंद्र कश्यप): सागर में राय हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय ब्लास्ट होने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने घटना के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सागर मकरोनिया के बटालियन रोड स्थित राय हॉस्पिटल में आज गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते हुए एक सिलेंडर अचानक से फट गया जिससे सिलेंडर उतार रहे मजदूर के मौके पर ही चिथड़े उड़ गए। साथ ही उसके पास खड़ा हुआ मजदूर भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

PunjabKesari

घटना के बाद सागर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा के साथ-साथ भारी मात्रा में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए। उन्हें इस पूरी घटना का दोषी बताया है। मृतक का नाम सागर निवासी रूपेंद्र कोरी बताया गया है। वही घायल मजदूर के बारे में फिलहाल जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!