कांग्रेस विधायक पर भाई की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

Edited By meena, Updated: 29 Apr, 2025 01:18 PM

brother s wife made serious allegations against congress mla

मध्य प्रदेश के धार जिले की कुक्षी विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल इन दिनों अपने छोटे भाई देवेंद्र...

धार (संजय बाजपेई) : मध्य प्रदेश के धार जिले की कुक्षी विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल इन दिनों अपने छोटे भाई देवेंद्र सिंह बघेल की पत्नी कामिया सिंह के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। हनी बघेल के खिलाफ उनके छोटे भाई की पत्नी कामिया सिंह ने उसके पति को लापता करने के आरोप लगाए हैं। इसके लिए बाकायदा रातीबड़ थाना भोपाल में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने कुछ लोगों को भेज कर 23 फरवरी 2025 को उनके पति देवेंद्र सिंह बघेल को भोपाल से इंदौर बुला लिया था, जिनका अब तक कोई पता नहीं है जिससे उन्हें चिंता हो रही है।

PunjabKesari

इस संबंध में कामिया सिंह ने पुलिस को कि उसका पति शराब पीने का आदि है। कामिया सिंह के अनुसार पिछले दो माह से उनके पति का कोई अता पता नहीं है। अपने जेठ सुरेंद्र सिंह बघेल, जेठानी तथा सास से भी अपने पति के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया किंतु किसी ने भी मेरा फोन रिसीव नहीं किया यहां तक कि अन्य रिश्तेदारों ने मुझे ब्लॉक कर दिया। कामिया सिंह के मुताबिक, जेठ ने मेरे पति को गायब करवाया है, उनकी नजरें हमारी प्रॉपर्टी पर है। कामिया ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है।

PunjabKesari

कामिया सिंह भोपाल की ही रहने वाली है। उनका 8 वर्ष पूर्व सुरेन्द्र सिंह बघेल के छोटे भाई देवेंद्र सिंह बघेल से विवाह हुआ था। विवाह पश्चात उनके यहां 2 पुत्रियां हैं। देवेंद्र सिंह बघेल भोपाल में रहते हैं जबकि सुरेंद्र सिंह बघेल इंदौर में निवासरत हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 8 वर्षों बाद ऐसी क्या परिस्थितियों निर्मित हो गई की कामिया सिंह को अपने जेठ के खिलाफ मीडिया के सामने आना पड़ा जिसमें उन्होंने सुरेंद्र सिंह बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!