MP में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड की होंगी, स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने किया ऐलान

Edited By meena, Updated: 05 Sep, 2022 04:52 PM

board will have 5th and 8th examinations in mp

आज शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एक बड़ी घोषणा की। अब से मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड की होंगी। वे भोपाल में प्रशासन अकादमी में 14 शिक्षकों के राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे...

भोपाल: आज शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एक बड़ी घोषणा की। अब से मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड की होंगी। वे भोपाल में प्रशासन अकादमी में 14 शिक्षकों के राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। बता दें कि राज्य में 15 साल बाद यह फैसला दोहराया गया है। इससे पहले भी 5वीं और 8वीं बोर्ड की ही थी। लेकिन फिर कुछ कारणों के चलते शिक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया था।

भोपाल में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्राथमिक श्रेणी के 8 और माध्यमिक श्रेणी के 6 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस बार इंदौर से एक भी शिक्षक का चयन नहीं हुआ। वहीं दो साल पहले सम्मान के लिए चयनित भोपाल के शिक्षक राधाकृष्णन केशरी को सम्मानित किया गया। हालांकि यह जानकारी विभाग द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई थी। क्योंकि विवाद में आने के बाद उन्हें वर्ष 2020 में सम्मानित नहीं किया गया था। अंतिम समय में उनका सम्मान रोक दिया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!