भोपाल में IPS अफसरों से भरी नाव पलटी, बड़ा हादसा टला, सभी सुरक्षित
Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2020 03:17 PM

भोपाल में बड़े तालाब में आईपीएस अफसरों से भरी नाव पलट गई। नाव में करीब 8 से 10 अफसर सवार थे। सभी अफसरों ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी। हादसे के तुरंत बाद सभी को सुरक्षित...
भोपाल(इजहार हसन खान): भोपाल में बड़े तालाब में आईपीएस अफसरों से भरी नाव पलट गई। नाव में करीब 8 से 10 अफसर सवार थे। सभी अफसरों ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी। हादसे के तुरंत बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार जो बोट पलटी थी, उसमें डीजीपी वीके सिंह की पत्नी तुहीन सिंह, आईपीएस अधिकारी राजेश चावला और उनकी पत्नी सुनीता चावला, एडीजी विजय कटारिया के बेटे दीपांशु कटारिया, आईपीएस अधिकारी के बेटे अपूर्व अरजरिया के अलावा कुछ अन्य अधिकारी व परिजन मौजूद थे। सभी ने सुरक्षा के चलते लाइफ जैकेट पहनी हुई थी।

दरअसल, राजधानी भोपाल में दो दिवसीय आईपीएस मीट का आयोजन किया गया है। आज मीट के दूसरे दिन सभी आईपीएस अफसर वाटर स्पोर्ट्स के लिए बोट क्लब पर अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। करीब एक दर्जन बोट अफसरों और उनके परिवार को बोटिंग करवा रही थी। कुछ लोग ड्रेगन बोट में बैठे थे। तभी अचानक आईपीएस अधिकारियों व परिजनों से भरी एक नाव पलट गई। हालांकि लाइफ जैकेट पहनने के चलते बड़ा हादसा टल गया।
Related Story

राज्य में बड़ा हादसा! कर्मचारियों से भरी बस हादसे का शिकार, 30 लोग थे सवार; मच गई चीख पुकार

प्रभारी बनने के बाद पहली बार भोपाल आएंगे बिप्लब कुमार, नियुक्ति के एक दिन बाद बड़ा ऐलान

MP में निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट! 2027 का चुनाव 6 महीने तक टलने के आसार

केंद्रीय मंत्री शिवराज का बड़ा एक्शन: कृषि मंत्रालय के अफसर को किया सस्पेंड, वेयरहाउस से 160000...

MP में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं की कार नाले में बही, 8 की दर्दनाक मौत

गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़े हुए...

3 अक्टूबर को भोपाल आ सकते हैं अमित शाह, सहकारिता सम्मेलन और पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियां तेज

CM मोहन यादव को मिली जान से मारने की धमकी, भोपाल से उज्जैन तक सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

भोपाल में वकील से मारपीट पर गिरी गाज, थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

वोट चोरी’ के आरोपों पर भोपाल में बवाल, निर्वाचन कार्यालय घेरने निकली कांग्रेस को पुलिस ने...