4 बच्चों को लेकर नर्मदा ब्रिज पर पहुंची महिला, 2 को वहीं छोड़ बोली-थोड़ी देर में आती हूं, फिर नहीं लौटी, बाद में बच्चे,महिला की नर्मदा में मिली बॉडी

Edited By Desh sharma, Updated: 16 Dec, 2025 05:53 PM

bodies of a woman and a child in found in narmda river in khandwa

मध्य प्रदेश खंडवा के मोरटक्का ब्रिज में एक महिला और उसके नौ महीने के बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल इंदौर की एक महिला जिसकी गुमशुदगी खजराना थाने में दर्ज है वह अपने घर से चार बच्चों को लेकर ओंकारेश्वर आ गई।

खण्डवा (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश खंडवा के मोरटक्का ब्रिज में एक महिला और उसके नौ महीने के बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल इंदौर की एक महिला जिसकी गुमशुदगी खजराना थाने में दर्ज है वह अपने घर से चार बच्चों को लेकर ओंकारेश्वर आ गई। महिला 11 दिसंबर से लापता है। रविवार रात्रि को इसी महिला को अपने चारों बच्चों के साथ मोरटक्का ब्रिज पर देखा गया। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया था , महिला ने इन बच्चों के साथ एक होटल में भोजन किया था।

PunjabKesari

दो बच्चों को ब्रिज पर बिठाकर अन्य दो बच्चों को साथ ले गई महिला

इन चार बच्चों में से यह शव इसी एक बच्चे की है। महिला ने अपने दो बच्चों को ब्रिज पर बिठाकर अन्य दो बच्चों को साथ ले गई। महिला थोड़ी देर में आने का बोलकर गायब हो गई थी। रात भर बच्चे इसी ब्रिज के आप-पास पर भटकते रहे।  ठिठुरती ठंड में डेढ़ साल की लड़की और 6 साल के लड़के को देखकर मोरटक्का पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

पुलिस कांस्टेबल को भारी ठंड में पुल पर मिले दोनों बच्चे

 

PunjabKesari

इसी बीच पुलिस कांस्टेबल चेतनसिंह चौहान ने 6 साल के बच्चे से पूछा कि कहां रहते हो, किसके साथ आए थे। बच्चे ने बताया कि, वो इंदौर में रहते हैं और उनकी मां उन्हें लेकर आई थी। मां अपने साथ दो भाईयों को ले गई है और हमें यही छोड़ गई। वो कहां गई है, यह हमें भी नहीं मालूम।

कांस्टेबल चेतन सिंह चौहान ने बच्चे से उसके स्कूल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वो जिस स्कूल में पढ़ता है, उसका नाम नहीं पता है। लेकिन पहले घर के पास एक स्कूल में पढ़ता था, उस स्कूल की फीस ज्यादा थी। जिस कारण पिता ने नाम कटवा दिया था। बच्चे ने उस स्कूल का नाम बताया, फिर उस स्कूल को गूगल पर सर्च किया।

स्कूल का फोटो बच्चे को बताया तो उसने कन्फर्म किया कि इसी स्कूल में पहले पढ़ता था। बच्चे ने आगे बताया कि स्कूल से कुछ दूरी पर ही उसका घर है। इसके बाद गूगल मैप पर सर्च करते हुए गली-मोहल्लों एवं रास्ते में आने वाली दुकान, ठेले और दवाखाने का फोटो दिखाकर बच्चे से कन्फर्म करते रहे।

एक दवाखाना आया और उसके बाजू से एक मकान था। बच्चे ने बताया कि यह मकान उसी का है। फिर दवाखाने पर जिस डॉक्टर का बोर्ड लगा था, उसे जूम कर मोबाइल नंबर निकाला। मोबाइल नंबर से डॉक्टर को संपर्क किया। डॉक्टर से संपर्क करने के बाद बच्चों के पिता से भी संपर्क कर उसे मोरटक्का बुलाया गया और दोनों बच्चों को उसके हवाले आज किया गया।

मामले को सुलझाने मे लगी है पुलिस

महिला ओंकारेश्वर कैसे पहुंची और उसके गोद में जो बच्चा था उसका और उसके बेटे का शव नर्मदा में कैसे मिला। इन सब चीजों को जोड़कर पुलिस इसकी जांच कर रही है कि कहीं महिला ने नर्मदा में आत्महत्या तो नहीं कर ली। एक और बच्चा अभी भी लापता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि महिला ने दोनों बच्चों के साथ नर्मदा में छलांग तो नहीं लगा दी है। महिला नर्मदा पुल के बाद से जो गायब हुई वह आसपास कहीं भी नजर नहीं आई। दिनभर मोरटक्का पुलिस सीसीटीवी खंगालती रही। अब पुलिस नर्मदा में जगह-जगह  उसके बच्चे की तलाश कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!