MP में सनसनीखेज वारदात: वर्दी में खून से लथपथ मिला आरक्षक का शव, हत्या की आशंका

Edited By meena, Updated: 04 Jun, 2026 12:51 PM

body of constable blood soaked and in uniform found in gwalior murder suspect

ग्वालियर जिले में एक आरक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का शव वर्दी में मिला और शरीर पर गंभीर चोट के निशान है। लेफ्ट पैर का टखना टूटा हुआ है और पैर से काफी खून बह चुका है...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर जिले में एक आरक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का शव वर्दी में मिला और शरीर पर गंभीर चोट के निशान है। लेफ्ट पैर का टखना टूटा हुआ है और पैर से काफी खून बह चुका है। शिवपुरी लिंक रोड नवीन लोहा मंडी के पास मिले इस शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस तमाम मौजूदा हालातों और सभी आशंकाओं के आधार पर जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

मृतक की पहचान 36 वर्षीय अंकित तोमर के रुप में हुई है। मूलतः अम्बाह पोरसा का रहने वाला था। वर्तमान में DRP पुलिस लाइन में पदस्थ थे। दो दिन पहले डाक देने के लिए भांजे अवध ने बस पर पोरसा जाने के लिए छोड़ा था। तभी से फोन भी बंद जा रहा था। 2016 में पिता रामलखन तोमर की मौत के बाद अंकुम्पा नियुक्ति 2018 में उन्हें पुलिस में यह नौकरी मिली थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!