फौजी की विधवा पत्नी के साथ देवर ने की मर्यादा पार, भूल गया कि वो भाभी है...

Edited By Desh sharma, Updated: 03 Dec, 2025 04:39 PM

brother in law crosses limits with a soldier s widow in rewa

जिला रीवा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल बकरी ना चराने के लेकर एक देवर ने अपनी ही  भाभी से मारपीट कर डाली।  महिला को गंभीर चोट पहुंची है जिसकी शिकायत लेकर महिला एसपी ऑफिस पहुंची है।

रीवा (गोविंद सिंह): जिला रीवा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल बकरी ना चराने के लेकर एक देवर ने अपनी ही  भाभी से मारपीट कर डाली।  महिला को गंभीर चोट पहुंची है जिसकी शिकायत लेकर महिला एसपी ऑफिस पहुंची है। दरअसल मामला रीवा के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कदइला गांव का है, जहां फौजी की विधवा पत्नी को उसी के देवर ने पीट डाला।

बकरी न चराने को लेकर भाभी को देवर ने लाठी से जमकर मारा

 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक महिला अपनी बकरी चराने गई थी लेकिन वो देवर की बकरियों को नहीं लेकर गई। जिसकी वजह से नाराज देवर ने बकरी चरा रही अपनी ही भाभी को लाठी और डंडों से जमकर मारा। पिटाई इतनी बेदर्द तरीके से की गई कि  महिला का हाथ फैक्चर हो गया और अंदरूनी काफी चोटें आईं है।

मारपीट की इस घटना के बाद महिला जब थाने पहुंची तो उसकी शिकायत तो दर्ज कर गई लेकिन उसका मेडिकल नहीं कराया गया है। मेडिकल कराए जाने के लिए महिला लगातार थाने गई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।  इसके बाद महिला  ने  रीवा एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत पुलिस अधीक्षक रीवा से की है और देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!