सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, महिला कर्मचारियों ने दिया कार्रवाई को अंजाम

Edited By meena, Updated: 10 Mar, 2023 12:13 PM

bulldozer ran at the house of the accused of gang rape

रनेह में सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी कौशल किशोर चौबे के शासकीय जमीन पर किए गए कब्जे को आज बुलडोजर चलाकर गिराया गया

दमोह(इम्तियाज चिश्ती): रनेह में सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी कौशल किशोर चौबे के शासकीय जमीन पर किए गए कब्जे को आज बुलडोजर चलाकर गिराया गया। गुरुवार की सुबह प्रशासन ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए आरोपी के कृषि भूमि में बना घर और प्लाट कब्जा मुक्त किया। इस दौरान हिनमतपटी रोड पर शासकीय भूमि करीब 7500 वर्ग फ़ीट, जिसमें एक कच्चा मकान और खेत कीमत करीब 75 लाख कीमत की शासकीय भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है।

यह कार्यवाही हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह और तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार विजय चौधरी के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान खास बात यह रही महिला अधिकारियों कर्मचारियों ने जिम्मा संभाला 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के बाद महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने बुलडोजर कार्रवाई का जिम्मा संभाला। उपनिरीक्षक नित्या त्रिपाठी, रनेह थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी, उप निरीक्षक वन्दना गौर और उप निरीक्षक महमूदा बानो सहित महिला आरक्षकों ने बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान रनेह, मड़ियादो गैसाबाद, हटा, थाना पुलिस बल और राजस्व अमला मौजूद रहाl तहसीलदार रोहित राजपूत, बिजय चौधरी, पटवारी देवेंद्र पटेल की उपस्थिति रही।

ये है पूरा मामला

घटना के संबंध में सब इंस्पेक्टर प्रसीता कुर्मी ने बताया एक नाबालिग के साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, एक आरोपी को आज गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने बताया एक आरोपी कौशल किशोर चौबे है, जिसने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करके मकान बनाया था, जिसे आज महिला बल सब इंस्पेक्टर नित्या त्रिपाठी, उप निरीक्षक बंदना गौर और उप निरीक्षक महमूदा बानो सहित महिला कर्मचारियों के द्वारा इस कमान को संभालते हुए अतिक्रमण को हटवाया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई है। बुलडोजर महिला अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा चलाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!