Edited By meena, Updated: 17 Jul, 2025 12:22 PM

राजगढ़ के नेशनल हाईवे 52 पर बामलाबे के पास गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया...
राजगढ़ : राजगढ़ के नेशनल हाईवे 52 पर बामलाबे के पास गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया। राजगढ़ से ब्यावरा जा रही साईं कृपा यात्री बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि स्पीड ब्रेकर पर चालक ने ब्रेक लगाया था लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। जिससे बस पलट गई। बस पलटने ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में 25 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल ब्यावरा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में अधिकांश विद्युत विभाग के कर्मचारी, जो रोज इसी बस से अप-डाउन करते थे। सूचना पर मौके पर SDM और तहसीलदार पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरु करवाया।