इंदौर में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली वारदात, व्यापारी चिराग जैन की घर में घुसकर हत्या
Edited By meena, Updated: 23 Aug, 2025 12:36 PM

व्यापारी चिराग जैन की उनके ही पूर्व व्यवसायिक साझेदार विवेक जैन ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी...
इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन रेप, चोरी और हत्या की घटनाएं सामने आती रहती है। ताजा मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का है। जहां स्थित मिलन हाइट्स बिल्डिंग में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। व्यापारी चिराग जैन की उनके ही पूर्व व्यवसायिक साझेदार विवेक जैन ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें : कमर में पिस्टल...कहीं नर्गिस तो कहीं उर्वशी बनकर लड़कों को जाल में फंसाया! लाखों-करोड़ों का चूना लगाकर हुई फुर्र
दरअसल आरोपी विवेक जैन ने सुबह घर में घुसकर चिराग जैन पर हमला कर दिया। चाकू से किए गए ताबड़तोड़ वारों में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त चिराग की पत्नी बाहर गई हुई थी लेकीन उनका बेटा घर पर ही मौजूद था, जिसने हमलावर को पहचान लिया। जिसमें सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
आरोपी की तलाश में पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद और पूर्व व्यावसायिक मतभेद को इस हमले की वजह माना जा रहा है। कनाडिया पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
Related Story

MP में बड़ा कांड, BJP मंडल अध्यक्ष पर हमला,कार भी तोड़ी, चौराहे पर हुई खतरनाक वारदात

इंदौर कार्यकर्ता सम्मेलन ने कांग्रेस में भरा जोश, इतनी भीड़ उमड़ी कि छोटा पड़ा हाल,सड़क पर करना...

CM मोहन ने इंदौरवासियों को दिल खोल कर दी सौगातें, हजारों करोड़ बरसाए,बदलेगी तस्वीर

महू में ‘लव जिहाद’: महिला को नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म,फर्जी डॉक्टर’ सईद खान पकड़ा गया

LPG Crisis: डिलीवरी वाला मांग रहा है एक्स्ट्रा पैसे? ऐसे करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

चौंकाने वाली गिरावट: सोना-चांदी सस्ते, खरीदारी का सुनहरा मौका, देखें ताजा भाव

अब मंडियों में बदलेगा खेल! किसानों को मिलने वाला है बड़ा फायदा… जानें क्या है नया नियम