MP में कारोबारी को मारी गोली! पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Oct, 2026 04:32 PM

businessman shot in

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक कारोबारी को गोली मारी गई है। चौंकानें वाली बात यह सामने आई है कि थाने के सामने घटना को अंजाम दिया गया है। करीब आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक कारोबारी को गोली मारी गई है। चौंकानें वाली बात यह सामने आई है कि थाने के सामने घटना को अंजाम दिया गया है। करीब आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना पड़ाव थाना क्षेत्र की है। जहां स्थित पुलिस स्टेशन के सामने एक ढाबा संचालक को गोली मारी गई। आरोप है कि करीब आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। घटना में गोली कारोबारी अशोक पाल को जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, उनकी लड़की घर से कहीं चली गई है। ऐसे में नाराज आरोपियों ने कारोबारी के भांजे पर शक के चलते उसे निशाना बनाया है। जबकि परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बताया गया दिनेश यादव, छोटू यादव सहित आधा दर्जन के करीब अन्य लोगों पर अशोक पाल पर सीधे गोली चलाने का गंभीर आरोप लगाया है।

थाने के ठीक सामने हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पड़ाव थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!