Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Feb, 2025 11:39 AM

दतिया में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में 23 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गैस सिलेंडर के बहाने पीड़िता का पति का दोस्त घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना 23 फरवरी की है घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था।
आरोपी महिला के घर गैस सिलेंडर लेने के बहाने पहुंचा था और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पति के लौटने पर महिला ने पूरी घटना की जानकारी दी, इसके बाद महिला पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत की है। पुलिस ने मामला बुधवार को दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।