अयोध्या की तर्ज पर रीवा में भी 11 सौ दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव

Edited By meena, Updated: 07 Nov, 2022 06:33 PM

celebrated deepotsav by lighting 11 hundred lamps in rewa

रीवा जिले के ग्राम करहिया नंबर 2 में स्थित सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर गोकुलहा नाथ स्वामी के दरबार में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 11 सौ दीप एक साथ जलाए गए।

रीवा(सुभाष मिश्रा):रीवा जिले के ग्राम करहिया नंबर 2 में स्थित सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर गोकुलहा नाथ स्वामी के दरबार में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 11 सौ दीप एक साथ जलाए गए।

PunjabKesari

बता दें कि रीवा में पहली बार अयोध्या की तर्ज पर एकसाथ 11 सौ दीप जलाए गए जिसकी शोभा देखते ही बनती है। जिससे मंदिर परिसर सहित चारों ओर दीपों का प्रकाश फैला रहा।

PunjabKesari

इतना ही नहीं ग्राम पंचायत की बालिकाओं द्वारा रंगबिरंगी रंगोलिया बनाई गईं जिनको जलते दीपों से सजाया गया था। इसके अतिरिक्त प्रज्वलित दीपों की सहायता से दीपोत्सव सहित श्रीराम नाम की दीप श्रृंखला भी बनाई गईं थी।

PunjabKesari

मंदिर को 11 सौ दीपकों से ऐसे सजाया गया था जिसकी खूबसूरती और जलते दीपों की लव से 1 मिनट के लिए भी किसी की नजर न हटे।आप को बता दें कि यह दीपोत्सव कार्यक्रम अयोध्या में मनाए गए दीपोत्सव की तर्ज पर मनाया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!