छतरपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी गए 28 वाहनों को पकड़ा

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Jun, 2025 02:14 PM

chhatarpur kotwali police took a big action 28 stolen vehicles were caught

पुलिस ने 28 वाहनों को जब्त करते हुए चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश की छतरपुर शहर सिटी कोतवाली क्षेत्र के तहत हुए दो पहिया वाहनों की हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 28 वाहनों को जब्त करते हुए चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा है। कोतवाली पुलिस और टीआई अरविंद दांगी की कार्यवाही में मामले का खुलासा एएसपी विदिता डागर ने किया है।

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली में माह नवंबर वर्ष 2024 में नर्मदा अस्पताल के बाहर, वर्ष 2025 माह मार्च में बस स्टैंड, पठापुर रोड़, अप्रैल में किशोर सागर के पास एवं नौगांव रोड रीजेंसी होटल के पास, मोटे के महावीर के पास सहित विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल की चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अलग-अलग IPC के तहत चोरी के अपराध दर्ज किए गए थे।

एक मोटरसाइकिल चोरी के संदिग्ध की सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली पुलिस मेला ग्राउंड पर पहुंची, संदिग्ध से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। मोटरसाइकिल जप्त कर अभियुक्त से बारीकी से पूछताछ की गई। पूर्व में चोरी की गई मोटरसाइकिलों में थाना कोतवाली सहित अन्य थानों की चोरी संबंधी जानकारी एकत्र कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। 

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिल एवं आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की कड़ी के खुलासे के लिए छतरपुर जिले के विभिन्न स्थानों सहित अन्य जिलों में छापामार कार्यवाही की गई। चोरी में संलिप्त गिरोह के सदस्य 4 अभियुक्त

1. नीरज मणि उर्फ हल्ले अहिरवार पिता शेखलाल अहिरवार निवासी  जनकपुर  मोहल्ला वार्ड क्रमांक 03 बकस्वाहा छतरपुर

2. विष्णु सेन पिता  नन्हे सेन लुधियाना मोहल्ला थाना बकस्वाहा

3. आदित्य सिंह परिहार उर्फ बॉबी राजा पिता पुष्पेन्द्र सिंह परिहार निवासी ग्राम सनवाहा थाना बक्सवाहा

आरोपियों के गांव के संबंधित स्थानों से जिला छतरपुर रजिस्टर्ड 9, जिला सागर रजिस्टर्ड 9, जिला कटनी, टीकमगढ़, दमोह, जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश, दिल्ली रजिस्टर्ड एक - एक सहित 28 मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद की गई मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स, पैशन, स्प्लेंडर, हीरो होंडा सीडी डीलक्स, होंडा लीवो, ड्रीम युगा एक्टिवा बजाज पल्सर डिस्कवर इत्यादि कंपनियां की है।
चोरी की गई एक मोटरसाइकिल थाना मकरोनिया जिला सागर में अपराध रजिस्टर्ड है, अन्य मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में संबंधित थानों से संपर्क किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!