Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Feb, 2025 06:28 PM

छतरपुर पुलिस ने चार महिला चोरों को पकड़ा
छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में थाना बमीठा में शनिवार को फरियादिया निवासी जिला जोधपुर राजस्थान की धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम से चैन चोरी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर क्षेत्र में भ्रमण करने वाले संदिग्धों की जानकारी एकत्र की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जानकारी के अनुसार हुलिया, एकत्रित साक्ष्य के आधार पर 4 संदेही महिलाओं से पूछताछ की गई। संदेही महिला द्वारा चेन चोरी की घटना को स्वीकार किया गया। चोरी की गई सोने की चेन कीमत करीब 125000 रुपए बरामद की गई हैं।
चोरी करने वाली 4 महिला आरोपिया जिनमें - मंजू फूलमाली पति अजय फूलमाली निवासी भरतपुर राजस्थान, रामा सैनी पति फूल सिंह सैनी निवासी नजफगढ़ दिल्ली, प्रकाशी जाटव पति प्रेम सिंह जाटव निवासी भरतपुर राजस्थान, कमलेश जाटव पति राजेश जाटव निवासी भरतपुर राजस्थान गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी खजुराहो प्रभार नवीन दुबे, थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, चौकी प्रभारी बागेश्वर धाम उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, सउनि अशोक शर्मा, महिला आरक्षक रिशु सेठिया आरक्षक, भानु पटेल, बेटा लाल की भूमिका रही।