छतरपुर में लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Jun, 2025 04:45 PM

patwari caught taking bribe in chhatarpur

जिला मुख्यालय के धमोरा मौजा में पदस्थ पटवारी अनिल रूसिया किसान से 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए हैं।

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): जिला मुख्यालय के धमोरा मौजा में पदस्थ पटवारी अनिल रूसिया किसान से 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए हैं। मामला धमोरा गांव का है, जहां लोकायुक्त सागर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारीको पकड़ा है। 

ट्रैप करने के बाद पटवारी को ओरछा रोड थाने लाया गया है जहां अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पटवारी ने किसान की जमीन का सीमांकन करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

 जिसकी पहली किस्त ले रहा था और ट्रेप हो गया। बता दें कि पटवारी अनिल रूसिया का हाल ही में गौरिहार ट्रांसफर हो चुका था जहां वह जाने वाले थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!