पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़ का सरोधा-दादर, रजत श्रेणी में मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार

Edited By meena, Updated: 28 Sep, 2023 06:48 PM

chhattisgarh s sarodha dadar becomes center of tourist attraction

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा इस वर्ष कबीरधाम जिला के सरोधा-दादर को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार दिया गया

कवर्धा (आदित्य श्रीवास्तव): विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा इस वर्ष कबीरधाम जिला के सरोधा-दादर को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार दिया गया। सरोधा-दादर को देश भर के 795 पर्यटन ग्रामों की प्रतियोगिता में विभिन्न मापदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ रूप से चुना गया। 31 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के 795 गांवों में से चयन किया गया।

PunjabKesari

आपको बता दे जिला मुख्यालय कवर्धा से 50 किलोमीटर और चिल्फी घाटी से 5 किलोमीटर दूर स्थित सरोधा - दादर पर्वतों और घाटियों के बीच समुद्र तल से 3 हजार फीट उचाई पर स्थित है। यहां आमतौर पर पूरे साल पर्यटक आते रहते हैं लेकिन अक्टूबर माह से उनकी संख्या में बढ़ोतरी होने लगती है। ठंड के मौसम में यहां का तापमान कभी कभी शून्य में चला जाता है।

PunjabKesari

यहां भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड, आस्ट्रेलिया से भी सैलानी आते हैं। खास तौर पर चिल्फी घाटी और सरोधा-दादर में प्रकृति का आनंद लेने के लिए यहां पर्यटकों की आवाजाही बहुत अधिक रहती है।

PunjabKesari

सरोधा-दादर और पीड़ा घाट के पास एक वाच टावर बनाया गया है जहां सैलानी पर्वत और घाटी के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। इसमें ट्राइबल टूरिज्म सर्किट को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा राज्य शासन ने भी ट्राइबल सर्किट को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!