Edited By meena, Updated: 04 Apr, 2024 01:32 PM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के भाजपा और पीएम मोदी पर लगाए आरोपों को लेकर तीखा हमला किया...
भोपाल (विनीत पाठक): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के भाजपा और पीएम मोदी पर लगाए आरोपों को लेकर तीखा हमला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने संविधान बदलने की बात नहीं कही थी उन्होंने तो लोगों की जिंदगी बदलने की बात कही थी। मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस का अतीत पर एक नजर डाले। आपातकाल जैसे हालात में कांग्रेस ने ज्यूडिशिरी के साथ छेड़छाड़ की थी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि "हम चुनाव नहीं लड़ रहे, लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे हैं।" कांग्रेस के लोगों ने कहा हैं कि संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भाजपा या केंद्र सरकार ने कश्मीर की बेहतरी के लिए संविधान से धारा 370 हटाई क्योंकि 370 जैसी गलत धारा थी उसे बदलना चाहिए तो उसे कश्मीर की बेहतरी के लिए बदलकर दिखाया।
मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है। किसान, युवा, गरीब मजदूर सब की जिंदगी बदलना, उनके जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। राहुल गांधी अपने अंदर झांक कर देखें जब वह संविधान बदलने की बात कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि संविधान बदलने का परिणाम ही रहा कि तीन तलाक जैसे निर्णय को कांग्रेस ने बदल दिया। कांग्रेस का अतीत रहा है जब आपातकाल जैसे खराब समय में उन्होंने जिस प्रकार से ज्यूडिशियरी के साथ छेड़छाड़ की थी उसका भी अतीत का एक लंबा इतिहास है। सीएम मोहन ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास को लेकर चलना चाहती है। सभी लोगों की बेहतरी के लिए, अन्याय और अव्यवस्था को बदलने के लिए सरकार बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है। यही वजह है कि हम इस चुनाव में पूरी ताकत से लगे हुए हैं।