CM मोहन ने गणतंत्र दिवस पर स्कूल बच्चों के साथ किया भोजन, पद्म श्री अवार्ड लेने वालों को दी शुभकामनाएं

Edited By meena, Updated: 26 Jan, 2024 05:18 PM

cm mohan had lunch with school children on republic day

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पीएम पोषण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष भोज के कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन पहुंचे

उज्जैन(विशाल सिंह): गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पीएम पोषण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष भोज के कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने शासकीय सीएम राइज स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ भोजन किया। उनके साथ सांसद अनिल फिरोजिया ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। सीएम ने स्कूल में बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देकर उनके साथ बातचीत भी की।

PunjabKesari

शुक्रवार को सीएम मोहन यादव ने पहली बार उज्जैन में ध्वजारोहण करके इतिहास रचा। क्योंकि पहली बार किसी सीएम ने महाकाल की नगरी में गणतंत्र दिवस मनाकर ध्वाजरोहण किया। दशहरा मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव सीएम राइज जाल सेवा निकेतन स्कूल पहुंचे, यहां पर 750 बच्चों और स्टाफ के लिए पीएम पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 30 बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। पीएम पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत सीएम ने बच्चो के साथ आलू छोले मटर पनीर की सब्जी, पूड़ी, गुलाब जामुन, दाल चावल, खीर, और लड्डू खाए।

PunjabKesari

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की प्रशंसा की साथ ही मध्य प्रदेश के चार लोगों को पद्म श्री अवार्ड मिलने पर बधाई दी। कार्यक्रम के बाद सीएम सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से वे वेदा अस्पताल कैंसर यूनिट में लगी मशीन का उद्घाटन करने के लिए रवाना हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!