CM मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, कहा- यह पुरातन परंपरा से नागरिकों को जोड़ने का एक प्रयास

Edited By meena, Updated: 02 Nov, 2024 01:02 PM

cm yadav performed govardhan puja

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की...

भोपाल (विनीत पाठक) : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ यादव ने विधि पूर्वक मंत्री उच्चारण के बीच गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुरातन परंपरा से नागरिकों को जोड़ने का एक प्रयास है। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आज संपूर्ण प्रदेश में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ यादव राजधानी भोपाल में आयोजित मुख्य गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए, वहीं राज्य सरकार के मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। डॉ यादव ने स्वयं ही शासन के स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गौ सेवा करने वाले 10 श्रेष्ठ गोपालकों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में स्वामी अच्युतानंद जी और गौ संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले स्वामी हरिओमानंद जी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!