कलेक्टर का सिंघम अवतार, RI, पटवारी निलंबित,तहसीलदार को जबरदस्त फटकार, कहा- रेवेन्यू डिपार्टमेंट शून्य हो चुका

Edited By Desh Raj, Updated: 24 Mar, 2026 11:49 PM

collector takes strong action tehsildar reprimanded ri and patwari suspended

मध्यप्रदेश के सतना में एक बड़ा एक्शन हुआ है। जिले मे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरआई और पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई है।

(सतना): मध्यप्रदेश के सतना में एक बड़ा एक्शन हुआ है। जिले मे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरआई और पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने सिंघम अवतार लेते हुए ये एक्शन किया है । कलेक्टर के इस एक्शन से विभाग में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर की कड़ी फटकार, बोले- रेवेन्यू डिपार्टमेंट शून्य हो गया, कोई काम नहीं कर रहा

दरअसल कलेक्टर ने जिले के राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर बेहद गंभीर नाराजगी जाहिर करते हुए कडे और कठोर शब्द बोल दिए। कलेक्टर की नाराजगी का आलम क्या था इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि कलेक्टर ने  यहां तक कह दिया कि रेवेन्यू डिपार्टमेंट शून्य हो गया है। कोई काम नहीं कर रहा है , भू-माफियाओं से मिलीभगत अलग देखने को मिल रही है।

फिर कलेक्टर ने कोई रहम न करते हुए गुस्से के अनुसार बड़ा एक्शन लेते हुए (RI) आरआई और  पटवारी पर गाज गिराते हुए सस्पेंड कर दिया और साथ ही तहसीलदार को भी जमकर फटकार की घुट्टी पिलाई है। इस रुप को देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

बेहद गुस्से में दिखे भड़के कलेक्टर सतीश कुमार

कलेक्टर सतीश कुमार अधिकारियों के काम किस कदर आहत थे इसका पता इससे चलता है कि उन्होंने लापरवाही पर कड़े शब्द बोले। कलेक्टर ने कहा कि यहां के तहसीलदार कले•क्टर के कहने के बाद भी पटवारी से काम नहीं करवा पा रहे हैं, लोग कहीं भी मकान बना रहे हैं और अधिकारियों ने जैसे मौन साध रखा हो। कलेक्टर सरकारी जमीन के गलत सीमांकन पर कोठी तहसीलदार पर  इस कदर गुस्सा हुए कि पटवारी और आरआई को निलंबित करने के आदेश दे दिए।

कलेक्टर ने कहा कि हम सरकारी जमीन बचाने के लिए लड़ रहे हैं और आप लोग सो रहे हैं। नियम के खिलाफ जाकर सीमांकन कर रहे हैं। इसलिए इस मामले में आरआई और पटवारी को निलंबित करने का प्रस्ताव मेरे पास भेजें। साथ ही आरआई को कले•टर कार्यालय में अटैच कर दिया जाए।

कलेक्टर सतीश कुमार ने समर्थन मूल्य खरीदी को लेकर किसानों का सत्यापन बिरसिंहपुर तहसील में शून्य पाए जाने को लेकर तहसीलदार की  तसल्ली से क्लास लगाई। कहा कि आपका कोई भी काम सही नहीं है,  सभी में पीछे चल रहे हैं। ऐसे ही कामों की वजह से जनहित के काम प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को समस्या आ रही है।

कलेक्टर ने सोहावल छलाक में एचपीवी टीकाकरण की कमजोर प्रगति पर आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करने की बात कही है। लिहाजा इस जबरदस्त कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!