आबकारी विभाग के साथ शराब कारोबारियों की गांठ सांठ! सरपंच पुत्र ने रंगे हाथ पकड़ा, दुम दबाकर भागते दिखे कर्मचारी

Edited By meena, Updated: 04 May, 2026 06:51 PM

collusion between liquor traders and the excise department

आबकारी विभाग के साथ शराब कारोबारियों का गांठ सांठ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला रीवा जिले के त्योंथर तराई आंचल से जुड़ा हुआ है। जहां आबकारी- विभाग के संरक्षण में गांव-गलियों में बड़े पैमाने पर शराब...

रीवा (गोविंद सिंह) : आबकारी विभाग के साथ शराब कारोबारियों का गांठ सांठ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला रीवा जिले के त्योंथर तराई आंचल से जुड़ा हुआ है। जहां आबकारी- विभाग के संरक्षण में गांव-गलियों में बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। कहने को तो आबकारी विभाग समय-समय पर कार्यवाही का दावा भी करती है लेकिन ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिल रहा है। यूं कहें खाना पूर्ति और रजिस्टर मेंटेन तक ही सीमित है। क्षेत्र में कंपोजिट शराब दुकानों से खुलेआम बोरियों एवं पेटियों के माध्यम से शराब की पैकारी करवाई जा रही है। जिसके वीडियो आएं दिन सोशल मीडिया में सामने आ रहा है परंतु शराब दुकानों पर किसी प्रकार से एक्शन की जानकारी सामने देखने को नहीं मिल रही है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में नियमों को ताक पर रखकर शराब दुकानों से बड़े पैमाने पर गांव - गांव पैकारी हो रहा है।

PunjabKesari

वही ताजा मामला ग्राम पंचायत मदरो से सामने आया है। जहां आबकारी विभाग अवैध शराब पर कार्यवाही तो करने गई थी लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारी और टीम दुम दबा के भागते हुए नजर आए, जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

दरअसल मामला यह था कि आबकारी विभाग की टीम के साथ प्राइवेट लोगों की संलिप्तता थी जो कि कंपोजिट शराब दुकानों के पैकार और उनके गुर्गे बताएं जा रहे हैं। इस विषय को लेकर जब सरपंच पुत्र विवेक सिंह दीपू द्वारा विरोध दर्ज कराया गया और आबकारी विभाग के साथ लगी गाड़ियां और उसमें मौजूद शराब, सादे कपड़े में मौजूद लोगों के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो आबकारी विभाग के अधिकारी और टीम दुम दबा के भाग खड़े हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!