कांग्रेस नेता और वरिष्ठ एडवोकेट अमर सिंह माहौर ने की आत्महत्या, घर में मफलर से फंदा लगाकर दी जान

Edited By meena, Updated: 13 Dec, 2024 12:34 PM

congress leader amar singh mahor committed suicide

कांग्रेस नेता और वरिष्ठ एडवोकेट अमर सिंह माहौर ने आत्महत्या कर ली। कांग्रेस नेता ने घर में मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दी...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : कांग्रेस नेता और वरिष्ठ एडवोकेट अमर सिंह माहौर ने आत्महत्या कर ली। कांग्रेस नेता ने घर में मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर पीएम के लिए भिजवाया है। फिलहाल फांसी लगाने का कारण अभी सामने नहीं आया है। कांग्रेस नेता के सुसाइड की सूचना मिलते ही जिला अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि अमर सिंह माहौर ने माधौगंज थाना क्षेत्र के करतार होटल के पास स्थित निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। माधौगंज थाना पुलिस फिलहाल फांसी लगाने का कारण पता लगाने में जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!