अचानक बदले सुर! कांग्रेस के पूर्व CM ने मोदी सरकार के समर्थन में कह दी ये बड़ी बात

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Apr, 2026 06:26 PM

congress leader s surprise support for modi

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Kamal Nath ने एक ऐसा बयान दिया है

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Kamal Nath ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। एलपीजी गैस और पेट्रोलियम की कथित कमी को लेकर उन्होंने साफ कहा कि देश में किसी तरह की वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि पूरी समस्या वितरण व्यवस्था की गड़बड़ी की वजह से खड़ी हुई है।गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ का इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद Nakul Nath भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ नजर आया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से Narendra Modi सरकार का बचाव किया।

गैस संकट पर क्या बोले कमलनाथ?

कमलनाथ ने साफ शब्दों में कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है.. समस्या केवल वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी की है.. गलत मैनेजमेंट के कारण लोगों के बीच संकट का माहौल बना दिया गया है..उनका कहना है कि सप्लाई पर्याप्त है, लेकिन जमीनी स्तर पर सही तरीके से वितरण नहीं होने के कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

निजी दौरा, लेकिन बयान से बढ़ी सियासत

कमलनाथ ने अपने छिंदवाड़ा दौरे को निजी बताया। वे यहां एक शोक सभा में शामिल होने पहुंचे हैं और दिवंगत व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे।इसके साथ ही वे हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सिमरिया स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

नकुलनाथ घायलों से करेंगे मुलाकात

दौरे के दौरान नकुलनाथ 26 मार्च को हुए सड़क हादसे के घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे। यह हादसा उस समय हुआ था जब एक बस, मुख्यमंत्री Mohan Yadav की सभा से लौट रही थी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस घटना में कई लोगों की जान गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे।

सियासी मायने भी निकाले जा रहे

हालांकि दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन कमलनाथ के बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ही इसे अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। खासकर गैस संकट जैसे मुद्दे पर उनका यह रुख आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस को और तेज कर सकता है। कुल मिलाकर, छिंदवाड़ा का यह दौरा भले ही व्यक्तिगत कारणों से हो, लेकिन कमलनाथ के बयान ने इसे पूरी तरह सियासी रंग दे दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!