कांग्रेस कार्यालय में जीत का जश्न शुरू, जय श्री राम के नारे लगे

Edited By Vikas kumar, Updated: 11 Dec, 2018 03:18 PM

congress party celebrates victory

प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती हुई। प्रदेश में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। शुरु...

भोपाल: प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती हुई। प्रदेश में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बीजेपी से आगे चल रही है। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की आवश्यकता होती है। रुझानों में मिल रही बढ़त से कांग्रेस खेमें में खुशी की लहर है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पीसीसी पहुंच चुके हैं थोड़ी देर में प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी यहां पहुंचने वाले हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अभी से जीत का जश्न शुरु हो गया है। यहां पर कार्यकर्ता बीच-बीच में जय श्रीराम के नारे भी लगा रहे हैं।

PunjabKesari, MP News image, Bhopal News image, Assembly Election 2018, Counting Votes, Congress, Kamalnath,PCC,WORKERS,Celebrate,कांग्रेस,कमलनाथ,पीसीसी,कार्यकर्ता

इसके साथ ही दिल्ली में भी कांग्रेस दफ्तर के बाहर नतीजे आने के पहले ही जश्न मनाया जा रहा है। जमकर आतिशबाजियां की जा रही है। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय पर इकट्ठा होना शुरू हो गये हैं और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। राहुल गांधी के लिए आज का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि, पिछले वर्ष वह आज ही के दिन वे पार्टी के अध्यक्ष बनाये गये थे। 

PunjabKesari

बता दें कि, शुक्रवार को जारी हुए एग्जिट पोल के बाद से ही कांग्रेस नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस को इस बात का यकीन है कि इस बार वह सरकार बनाने जा रही है। इसके चलते 2 दिन पहले से ही कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के पोस्टर लगाकर जीत की बधाई दे दी थी। चुनाव के अंतिम परिणाम देर शाम तक जारी कर दिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!