नरेंद्र मोदी के नए भारत में लोकतंत्र आखिरी सांसें ले रहा... कांग्रेस विधायक की सदस्यता खत्म करने पर जीतू का तीखा हमला

Edited By meena, Updated: 03 Apr, 2026 02:10 PM

jeetu patwari launches sharp attack over termination of rajendra bharti s member

मध्य प्रदेश में देर रात को एक आदेश जारी हुआ जिसमें दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म कर दी गई। इसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया...

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश में देर रात को एक आदेश जारी हुआ जिसमें दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म कर दी गई। इसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया। मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीतू पटवारी ने कहा कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती जी को अपील के लिए 60 दिनों की मोहलत दी थी, पर उसके बाद भी रात 12 बजे विधानसभा सचिवालय खुलवाकर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई। नरेंद्र मोदी के नए भारत में लोकतंत्र आख़िरी सांसें ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को भीतर से खोखला करने वाला एक कैंसर बन गई है। अब मध्य प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हटाना ही होगा।

जीतू पटवारी ने कहा कि- मैं प्रदेशवासियों को याद दिलाना चाहता हूं कि नरोत्तम मिश्रा पर एक केस पेडिंग है, इसी कोर्ट में लेकिन वे एक चुनाव लड़े, फिर दूसरा लेकिन अभी तक फैसला पेडिंग है। वहीं निर्मला सप्रे इनका भी विधानसभा में केस पेडिंग है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर लगातार केस लंबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जिस विधायक ने शपथ ली उसमें विधायकों के हितों की बात होती है न कि दल की। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष एक विधायकों के हितों की रक्षा करने की बजाय विपक्ष के विधायकों को टारगेट कर रहे हैं।

बता दें कि Rajendra Bharti को एमपी एमएलए कोर्ट से तीन साल की सजा सुनाई गई है। सजा के प्रभाव को देखते हुए गुरुवार को विधानसभा सचिवालय स्तर पर देर रात लगभग 11 बजे कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगे बढ़ते हुए संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कराने की कोशिश की गई, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया। जैसे ही इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari को मिली, वे अपने सहयोगियों के साथ तत्काल विधानसभा भवन पहुंचे। देर रात कार्यालय में मौजूद विधानसभा के प्रमुख सचिव Arvind Sharma से उनकी बातचीत हुई। कांग्रेस की ओर से सवाल उठाया गया कि जब मामले में स्टे मौजूद है, तो इस तरह की कार्रवाई क्यों की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!