Edited By Vikas Tiwari, Updated: 13 Feb, 2023 06:52 PM

ग्वालियर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मजदूरों की मांगों को उठाने के लिए सड़क पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
ग्वालियर (अंकुर जैन): जेसी मिल मजदूरों (jc mill labours demand) की लंबित मांगों को लेकर कांग्रेस (congress) पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मजदूरों की मांगों को उठाने के लिए सड़क पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनील शर्मा (sunil sharma) के नेतृत्व में ग्वालियर के हजीरा इलाके में चार शहर का नाका इलाके से यादव धर्म कांटा तक विरोध प्रदर्शन रैली निकालते हुए भारतीय जनता पार्टी (bjp) की सरकार और उनके नेताओं का जमकर विरोध किया गया।
मजदूरों की मांगे पूरी करें सरकार: सुनील शर्मा
कांग्रेस नेता सुनील शर्मा का आरोप है कि जेसी मिल मजदूरों को पिछले 28 सालों से उनके हक का भुगतान नहीं किया गया है और भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास यात्रा के दौरान झूठे पट्टे बांटे जा रहे हैं, जिसका कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध करते हुए मजदूरों को स्थाई पट्टे देने की मांग की गई है। इसके साथ मांग यह भी है कि जो जैसी मिल मजदूर परिस्थिति के कारण यहां से बाहर रहने के लिए मजबूर हैं, उनको भी इस इलाके में पट्टे देकर स्थाई आवास मुहैया कराए जाएं, भारतीय जनता पार्टी अपने वादों को पूरा करें और मिल मजदूरों की समस्याओं को दूर किया जाए।

प्रदर्शन और जुलूस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
ग्वालियर के चार शहर का नाका से निकाले गए इस विरोध प्रदर्शन और जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही जेसी मिल मजदूर भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यहां प्रदेश की भाजपा सरकार का हजीरा चौराहे पर पुतला दहन किया गया और प्रदेश और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।