कांग्रेस ने भाजपा से छीनी जिला पंचायत नर्मदापुरम की कुर्सी, राधा सुधीर पटेल बनी अध्यक्ष

Edited By meena, Updated: 29 Jul, 2022 05:04 PM

congress snatched the chair of district panchayat narmadapuram from bjp

नर्मदापुरम में जिला पंचायत पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। यहां अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने फार्म भरे थे। जिसमें भाजपा से योजनगंधा सिंह जूदेव और कांग्रेस से राधा बाई पटेल ने नामांकन किया था। भाजपा ने अनुभवी योजनगंधा को प्राथमिकता दी थी। भाजपा...

नर्मदापुरम(गजेंद्र राजपूत): नर्मदापुरम में जिला पंचायत पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। यहां अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने फार्म भरे थे। जिसमें भाजपा से योजनगंधा सिंह जूदेव और कांग्रेस से राधा बाई पटेल ने नामांकन किया था। भाजपा ने अनुभवी योजनगंधा को प्राथमिकता दी थी। भाजपा का पलड़ा भारी माना जा रहा था क्योंकि 15 में से 10 सदस्य भाजपा के थे। राधा बाई पटेल पूर्व जनपद अध्यक्ष है। वे 2015 में सिवनी मालवा अध्यक्ष बनी थी। उनके पति तीन बार के सरपंच, एक बार के जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। हांलाकि, कांग्रेस में किसी बड़े पद पर नहीं रहे। पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता है। सुधीर पटेल पिछड़ा वर्ग से है और पत्नि राधा बाई पटेल आदिवासी समाज से है। जिला पंचायत अध्यक्ष सीट ST महिला के लिए आरक्षित है। वहीं भाजपा की बंदकुंवर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनी हैं।

अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रिजर्व थी। भाजपा के पास एसटी वर्ग की तीन महिला सदस्य हैं। भाजपा कार्यालय में रात करीब 10 बजे तक नाम को लेकर मंथन चल रहा था। भाजपा संगठन के प्रभारी अलकेश आर्य ने बताया कि सभी सदस्यों से रायशुमारी कर ली गई है। साथ ही सांसद, विधायकगण और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिरियों से परामर्श उपरांत अध्यक्ष पद के लिए नाम का पैनल प्रदेश कार्यालय भेज दिए है। प्रदेश कार्यालय मेंडेट का निर्णय लेगा।

जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी योजनगंधा विजयी हुई है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी खेमकुमारी सिंह जुदेव को 772 वोट से हराया। नर्मदापुरम बनखेड़ी के उमरधा गांव की योजनगंधा फतेहपुर स्टेट नदीपुरा आदिवासी राजघराने की बहू है। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रह चुकीं योजनगंधा व उनके परिवार का राजनीतिक बैकराउंड अच्छा है। उनकी बेटी जागृति सिंह जुदेव उमरधा से निर्विरोध सरपंच चुनी गई है। पति महेंद्र सिंह जुदेव भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष व संघ परिवार से जुडे है।

राजनीति अनुभव के आधार पर अध्यक्ष के लिए उनके नाम पर मोहर लग सकती है। हालांकि जिपं चुनाव में सबसे छोटे अंतर से जीतने वाली सदस्य है। वार्ड नंबर 3 से राधा सुधीर पटेल (गौर) विजयी हुई है। राधा पटेल ST वर्ग से आती है। वे जनपद अध्यक्ष भी रह चुकी है। ओबीसी और एसटी वर्ग के जातीय समीकरण के कारण मुकाबला रोचक रहा। राधा पटेल ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 3016 वोटों से हराया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!