Edited By Vikas kumar, Updated: 29 Jun, 2020 02:09 PM
30 जून यानी कल मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिरे 100 दिन पूरे हो जाएंगे। 30 जून को ही भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। लेकिन कांग्रेस इस दिन को काला दिवस के रूप में म ...
भोपाल: 30 जून यानी कल मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिरे 100 दिन पूरे हो जाएंगे। 30 जून को ही भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। लेकिन कांग्रेस इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाएगी। जिसकी जानकारी देते हुए पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि ‘भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर सत्ता में आई है। कांग्रेस सरकार गिरने के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाने जा रहे हैं।
दरअसल 20 मार्च को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके तीन दिन बाद शिवराज सिंह चौहान ने 24 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पूर्व मंत्री शर्मा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो काम 15 महीने में कर दिखाए, वो काम भाजपा 15 सालों में नहीं कर पाई। वे भाजपा की शिवराज सरकार के 15 वर्ष पर भारी पड़ रहे हैं। शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने वाले हैं। इन 100 दिनों में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल प्रदेश में बिक रहा है। देश में सबसे ज्यादा महंगे बिजली बिल मध्यप्रदेश की जनता को भरना पड़ रहा है। महंगाई के कारण आम आदमी की कमर टूट गई है। जिसके चलते कांग्रेस प्रदेश भर में मंगलवार को काला दिवस मनाने जा रही है।