5 हजार की रिश्वत लेते आरक्षक गिरफ्तार, शिकायत लेकर आए शख्स से मांगे 55 हजार रुपए

Edited By meena, Updated: 02 Jun, 2025 08:31 PM

constable arrested red handed taking bribe of 5 thousand rupees

जबलपुर के अंधेरेदेव के रहने वाले शिवम चौरसिया की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर के ओमती थाना के आरक्षक नीतेश शुक्ला...

जबलपुर (विवेक तिवारी) : जबलपुर के अंधेरेदेव के रहने वाले शिवम चौरसिया की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर के ओमती थाना के आरक्षक नीतेश शुक्ला को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी आरक्षक ने शिकायतकर्ता से उसकी बुलेट छोड़ने के बदले 55 हजार की रिश्वत मांगी थी। प्रार्थी रिश्वत की पहली किस्त के रूप 5000 रुपए देने के लिए पहुंचा, तभी लोकायुक्त ने दबोच लिया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, शिवम चौरसिया अपने गिरवी रखे सोने के कंगन वापस न मिलने पर ओमती थाने में शिकायत करने पहुंचा था। शिवम चौरसिया के सोने के कंगन उसके दोस्त द्वारा खुर्दबुर्द किए गए थे जिसकी शिकायत लेकर पहुंचा था। तभी ओमती थाने उसकी मुलाकात आरक्षक निलेश शुक्ला से हुई, निलेश शुक्ला ने उसको शिकायत पत्र सुधार कर लाने की बात कही। इसके बाद शिवम दूसरे दिन शिकायत पत्र में सुधार करके लेकर गया।

PunjabKesari

तब आरक्षक ने उसकी मोटर साइकिल बुलेट थाने में रख ली और सोने के कंगन और मोटरसाइकिल देने के बदले फरियादी से 55 हजार रिश्वत की मांग करने लगा। नहीं तो नकली कंगन गिरवी रखने के जुर्म में मामला बनाने की बात की जा रही थी, जिससे परेशान होकर आवेदक ने लोकायुक्त जबलपुर को इसकी शिकायत की। आवेदक की शिकायत पर लोकायुक्त ने नीतेश शुक्ला को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। साथ ही आरक्षक के साथ एक और कर्मचारी है जिनकी लोकायुक्त द्वारा जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!