EOW का बड़ा एक्शन: नगर पालिका के एकाउंटेंट को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Feb, 2026 03:31 PM

eow catches parasia municipal accountant taking bribe

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने नगर पालिका डोंगर परासिया (छिंदवाड़ा) के एकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया।

छिंदवाड़ा: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने नगर पालिका डोंगर परासिया (छिंदवाड़ा) के एकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। शिकायतकर्ता लाल जी ने बताया कि वे अगस्त 2025 में सफाई कर्मी के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्हें मिलने वाली ग्रेच्युटी फंड और पेंशन अभी तक नहीं मिली थी। जब शिकायतकर्ता ने अपने फंड और पेंशन के लिए नगरपालिका के एकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा से संपर्क किया, तो आरोपी ने 25,000 रुपये की रिश्वत की मांग की और 20,000 रुपये ले लिए।

EOW ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद पाया कि आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग पूरी तरह सही थी। आरोपी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिटायर्ड कर्मचारियों की फंड और पेंशन रोककर परेशान कर रहा था। 

EOW ट्रैप टीम ने शैलेन्द्र शर्मा को कार्यालय में 5,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से ग्रेच्युटी फंड और पेंशन से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(ए) के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!