CM बघेल की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक संपन्न, इन फैसलों पर लगी मुहर
Edited By meena, Updated: 17 Mar, 2023 03:38 PM

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक दिनांक 17 मार्च 2023 को रायपुर में विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में हुई
रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक दिनांक 17 मार्च 2023 को रायपुर में विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में हुई। सीएम बघेल की अध्यक्षता में हुई इस मंत्री परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
- छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
- छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
- छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
- छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
- छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति का अनुमोदन किया गया।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ते एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
- छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए करीब 2500 करोड़ रूपये की विश्व बैंक परियोजना- चाक के क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया तथा ऋण को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान करने के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है।
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल प्राप्त कु. आकर्षी कश्यप, दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
- पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का नवीन पद अस्थाई रूप से एक वर्ष की अवधि के लिए निर्मित किए जाने का निर्णय लिया गया।
Related Story

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री का निधन,CM मोहन ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर की भावुक पोस्ट

CM,BJP प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के साथ नरोत्तम की अहम मुलाकात,तय हुआ- किसी कार्यकर्ता का...

जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक...

विधानसभा परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण: CM साय और रमन सिंह ने...

अमित बघेल को शर्त के साथ सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, हाईकोर्ट फैसला रद्द, 3 महीने राजधानी में...

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: निवेशकों को खुला न्योता, बोले- MP में उद्योग लगाने के लिए सबकुछ तैयार,...

दतिया की जनता के बीच CM मोहन ने नरोत्तम के बारे में बोला ऐसा कुछ कि होने लगी चर्चा...

किसानों को मिली बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने दी हरी झंडी

CM साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

दिशा बैठक में कांग्रेस के 2 MLA की जनपद अध्यक्ष से भारी बहसबाजी, बोले-बेइज्जती कराने नहीं आए, बैठक...