गाय ने एक साथ तीन बछड़ों को दिया जन्म, देखने वालों का लगा तांता

Edited By meena, Updated: 18 Jun, 2024 12:48 PM

cow gave birth to three calves at once crowd gathered to see it

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है...

लखनादौन (पवन डेहरिया) : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। सभी ने अक्सर गाय को एक या अधिक से अधिक दो बछड़े को जन्म देते हुए देखा या सुना होगा। लेकिन सिवनी जिले में एक गाय ने एक या दो नहीं बल्कि तीन स्वस्थ बछड़े को जन्म दिया है। इसे कुदरत का करिश्मा न कहा जाए तो क्या कहा जाए? यह अब चर्चा का विषय बन गया है जिनको भी मालूम पड़ रहा है। देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

PunjabKesari

पूरा मामला सिवनी जिले के छपारा जनपद के ताखला गांव का है। जहां के किसान घनश्याम अरसिया के यहां एक गाय ने एक साथ तीन बछड़े को जन्म दिया है और तीनों बछड़े एक ही समान है। जो पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं। जिससे किसान के घर खुशी का माहौल है। खास बात यह कि गाय तीनों बच्चों को एक साथ ही दूध पिलाती है। गाय और उसके नवजातों को देखकर लोगों ने कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योंकि अक्सर ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। इसलिए इसे कुदरत का करिश्मा ही कहा जाएगा।

PunjabKesari

इस पूरे मामले में शासकीय पशु चिकित्सालय छपारा के डॉक्टर एस के गौतम ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं बहुत ही कम सामने आती है। अमूमन गाय 2 बछड़ों को जन्म दे सकती है लेकिन तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने वाली घटना बहुत ही कम सामने आती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!