Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Aug, 2026 09:53 AM

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य में अगले दो दिन कई जिलों में बारिश का तेज दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को करीब 40 जिलों में बारिश की आशंका जताई है। जबकि तीन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका...
भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य में अगले दो दिन कई जिलों में बारिश का तेज दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को करीब 40 जिलों में बारिश की आशंका जताई है। जबकि तीन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना होगा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान सीधी, मऊगंज और डिंडौरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि सतना, पन्ना, दमोह, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रीवा, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज से हल्की बारिश हो सकती है।
राज्य में आने वाले दिनों की बात करें तो 17, 18 और 19 अगस्त तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना होगा। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और आंधी के दौरान सावधानी बरतने की अपील है। खराब मौसम के चलते लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचना होगा। मौसम विभाग की खबरों पर नजर बनाएं रखें। ताकि, किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।