सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक लूट! हथियारों के साथ घुसे लुटेरे, बंदूक की नोक पर 35 लाख लूटकर हुए फरार

Edited By meena, Updated: 17 Apr, 2026 05:15 PM

daylight bank robbery in singrauli armed robbers storm in

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शुक्रवार को बड़ी बैंक लूट की घटना सामने आई है। यहां 5 हथियारबंद लुटेरों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि इस दौरान लुटेरों ने बैंक मैनेंजर को पीटा और नकदी सहित सोना...

सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शुक्रवार को बड़ी बैंक लूट की घटना सामने आई है। यहां 5 हथियारबंद लुटेरों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि इस दौरान लुटेरों ने बैंक मैनेंजर को पीटा और नकदी सहित सोना—चांदी सहित करीब 35 लाख की लूट करके बड़े आराम से निकल गए। दिनदहाड़े हुई इस बैंक लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली के बैढ़न क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्रांच में रोजमर्रा की तरह काम चल रहा था।  दोपहर लगभग 1 बजे विन्ध्यनगर रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अज्ञात बदमाश घुसे और बैंक कर्मियों को धमकाते हुए थप्पड़ मारे । एक बदमाश ने सिर पर हेलमेट लगा रखा था। इस दौरान बैंक में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार मैनेजर ने जब कैश रूम की चाबी देने से मना किया तो एक बदमाश ने उसके सिर पर बंदूक से वार किया जिससे वह घायल हो गया। लूटेरों ने बैंक के भीतर फायरिंग की। इसके बाद बंदूक की नोक पर कैश लूटकर फरार हो गए।

PunjabKesari

घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर एसपी मनीष खत्री भी पहुंचे है। बदमाशों को पकड़ने 4 अलग अलग टीमें सक्रिय है। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच शुरू की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!