Edited By meena, Updated: 02 Dec, 2020 02:50 PM
दिसंबर का महीना शुरु होते ही मध्य प्रदेश में ठंड अपने शबाब पर है। कंपकंपाती सर्दी से इंसान ही नहीं भगवान ठिठुरने लगे हैं। भदवान को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए भक्तों ने तरह-तरह के जतन करना शुरू कर दिए हैं। मंदिरों में भगवान के सामने हीटर जलाए जा...
इंदौर(गौरव कंछल): दिसंबर का महीना शुरु होते ही मध्य प्रदेश में ठंड अपने शबाब पर है। कंपकंपाती सर्दी से इंसान ही नहीं भगवान ठिठुरने लगे हैं। भदवान को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए भक्तों ने तरह-तरह के जतन करना शुरू कर दिए हैं। मंदिरों में भगवान के सामने हीटर जलाए जा रहे हैं और उन्हें गर्म वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं। इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश को ठंड से बचाने के लिए ऊनी वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं।ऑ
मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि हर वर्ष ठंड के मौसम में भगवान गणेश के साथ-साथ रिद्धि सिद्धि व भगवान गणेश की सवारी मूषक को ऊनी वस्त्र पहनाए जाते हैं और ठंड से बचाव करवाते हैं। भगवान गणेश के लिए खास तौर से ऊनी रजाई तैयार की गई है। जो रोज रात ग्यारह बजे धारण कराईं जाती हैं और सुबह 6 बजे इन्हें निकाल दिया जाता है।