नटराजन मामले में चुनाव आयोग झटके के बाद अब कांग्रेस के पास बचा ये विकल्प,अभी भी पलट सकती है बाजी

Edited By Desh Raj, Updated: 10 Jun, 2026 06:12 PM

congress left with this option after election commission setback

राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद से प्रदेश की राजनीति में हलचल है। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस की ओर से  याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द आदेश पर रोकने...

(भोपाल):राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद से प्रदेश की राजनीति में हलचल है। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस की ओर से  याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द आदेश पर रोकने लगाने की मांग की थी। यहा कांग्रेस के लिए एक और झटका माना जा रहा है।

अब कांग्रेस के पास सिर्फ 1 ही सहारा

मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन से मिलने का समय मांगा था, अब चुनाव आयोग ने अपना फैसला सुनाते हुए कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी है। अब कांग्रेस और मीनाक्षी नटराजन के पास सुप्रीम कोर्ट जाने के अलावा और कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है। अब कांग्रेस की निगाहें देश के उच्चतम कोर्ट की ओर लग गई है।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कही  राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाने की मांग

वहीं इस फैसले के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली जाकर महामहिम राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाएंगे और अपने हक की लड़ाई लड़ेगे।

आपको बता देते हैं कि शपथपत्र में जानकारी छुपाने के आरोप में कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन मंगलवार को रद्द कर दिया गया। मध्यप्रदेश विधानसभा के एक अधिकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी  के उम्मीदवार महेश केवट ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि नटराजन ने जानबूझकर अपने खिलाफ तेलंगाना में दर्ज एक मुकदमे का अपने शपथ पत्र में कोई उल्लेख नहीं किया है। उन्होंने कहा था कि इसे लेकर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया। लिहाजा अब कांग्रेस के पास सुप्रीम कोर्ट जाने का ही रास्ता बचा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!