nupur sharma की गिरफ्तारी पर बोले दिग्विजय सिंह कहा,- उनके ऊपर दर्ज होना चाहिए मुकदमा

Edited By Devendra Singh, Updated: 07 Jun, 2022 11:12 AM

digvijay singh said that should arrest of nupur sharma

दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने कहा कि नूपुर शर्मा के ऊपर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए था। लेकिन बीजेपी (bjp) ने सिर्फ उन्हें पार्टी से ही निकाला है। यह उनके खिलाफ काफी नहीं है।

भोपाल (प्रतुल पाराशर): बीजेपी (bjp) से निष्कासित एवं पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा (nupur sharma) ने पैगंबर मोहम्मद (prophet muhammad) के खिलाफ विवादित टिप्णणी की थी। उनके खिलाफ मुंबई की रजा अकादमी ने FIR दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस (mumbai police) समन भेज सकती है। वहीं दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने कहा कि नूपुर शर्मा के ऊपर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए था। लेकिन बीजेपी (bjp) ने सिर्फ उन्हें पार्टी से ही निकाला है। यह उनके खिलाफ काफी नहीं है।  

झूठे मुकदमें दर्ज कर रही है बीजेपी 

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं (congress workers) पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कांग्रेस (congress) सभी मुकदमों की जानकारी एकत्रित कर रही है। दतिया में 179 मुकदमे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर दर्ज किया जा चुके हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) के गृह जिले दतिया में सभी मुकदमे झूठे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही इस मामले को लेकर दतिया में एक आमसभा करेंगी। 

PunjabKesari

जिला प्रशासन पर साधा निशाना 

कांग्रेस अपने लीगल सेल के वकीलों को सभी मुकदमे सौंपेगी। वहीं टीकमगढ़ में 9 मुकदमे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए हैं, उन्होंने कहा कि ये सभी मुकदमे झूठे हैं। भोपाल में भी कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा (pc sharma) के खिलाफ 353 अभी भी लगा है। दिग्विजय सिंह ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी बीजेपी सरकार के गुलाम हो चुके हैं। 

टारगेट किलिंग पर विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर पर साधा निशाना

वहीं दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की यात्रा को लेकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) कांग्रेस कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक निकालेगी। यात्रा को लेकर राहुल गांधी (rahgul gandhi) से एक बार चर्चा हो चुकी है। इस यात्रा में कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। बीजेपी समाज को धर्म और जाति के नाम पर जोड़ेगी। वहीं कश्मीर में चल रहे टारगेट किलिंग (target killing) पर विवेक अग्निहोत्री (vivek agnihotri) और अनुपम खेर (anupam kher) पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि अब कहां चले गए? 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!