दिग्विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए की स्वास्थ्य बीमा की मांग

Edited By meena, Updated: 04 Apr, 2020 05:27 PM

digvijay wrote to pm modi

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कोरोना वॉरियर सभी कर्मचारी-अधिकारियों को 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों को तीन महीने तक 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा...

भोपाल(इजहार हसन खान): पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कोरोना वॉरियर सभी कर्मचारी-अधिकारियों को 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों को तीन महीने तक 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने की सराहना करते हुए कहा कि इन योद्धाओं के कार्य की जितनी तारिफ करें ये कम हैं। सरकार ने जोखिम में रहकर कार्य करने वाले डॉक्टरों, नर्सों सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, आशाकार्यकर्ताओं को तीन महीनें तक स्वास्थ्य बीमा की सुरक्षा प्रदान की है। ये कदम सराहनीय है। लेकिन इनके साथ और भी बहुत से अधिकारी और कर्मचारी है जो रातदिन कोरोना संकट से बचाव के लिए लड़ रहे हैं। सरकार को उन्हें भी इस बीमा स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में लाना चाहिए।


PunjabKesari

दिग्विजय ने पीएम को लिखे पत्र में कहा कि देश में व्याप्त कोरोना महामारी और उससे उत्पन्न संकट से निपटने के लिए देश का हर नागरिक अपना अपना योगदान दे रहा है। लेकिन जो लोग स्वयं के जीवन को दांव पर लगाते हुए योद्धाओं की तरह मैदान में आकर इस महामारी से दिन-रात लड़ रहे हैं उनका कार्य किन्ही दूतों से कम नहीं आंका जा सकता। स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, अस्पतालों में कार्यरत फार्मासिस्ट सरकारी और निजी टेस्टिंग लाइब्रेरी में कोरोना की जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों द्वारा दिन-रात की जा रही मेहनत के बिना इस जंग को जीतने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। दिग्विजय सिंह ने पत्र में कहा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि करोना से मैदान में उतरकर सीधी जंग लड़ रहे इन सभी कर्मचारियों को 50 लाख रु का स्वास्थ्य प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें। दिग्विजय सिंह ने यह भी लिखा कि कोरोना के खिलाफ देश की इस जंग में हम सब साथ हैं और मेरा पूरा विश्वास है कि पूरा देश मिलकर इस महामारी पर जल्द ही विजय प्राप्त कर लेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!