Edited By Devendra Singh, Updated: 24 Jun, 2022 06:14 PM

दिग्विजय सिंह, वीर सावरकर (veer savarkar) पर दिए गए बयान के बाद अलग थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के नेता भी दिग्विजय सिंह के बयान पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं।
भोपाल (विवान तिवारी): एमपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (urban body election 2022) के बीच राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) चारों ओर से घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल दिग्विजय सिंह, वीर सावरकर (veer savarkar) पर दिए गए बयान के बाद अलग थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के नेता भी दिग्विजय सिंह के बयान पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (former cm mp) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर सियासी पारा बढ़ा दिया है। दरअसल बीते दिन कांग्रेस नेता (congress leader) ने अपने ट्विटर पर 1 ट्वीट किया है। जिसमें एक वीडियो जारी हुआ है, वीडियो में वीर सावरकर पर विवादित टिप्पणी की जा रही है। एक महिला से दुष्कर्म को लेकर उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं और इन सब के बीच राजनीति घमासान शुरू हो गया है। दिग्विजय सिंह पर पहला हमला चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कर चुके हैं।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (vishvas sarang) ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सुर्खियों में आने के लिए इस प्रकार की चीजें करते रहा करते हैं। वीर सावरकर को उनके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।