महाकाल मंदिर में दीपावली का विशेष उत्सव, बाबा महाकाल ने मनाई दीपावली, उबटन के बाद गर्म पानी से किया स्नान

Edited By Himansh sharma, Updated: 31 Oct, 2024 11:38 AM

diwali festival celebrated in mahakal temple

दीपावली का महापर्व इस बार बाबा महाकाल के आंगन में विशेष धूमधाम से मनाया गया।

उज्जैन। (विशाल सिंह): दीपावली का महापर्व इस बार बाबा महाकाल के आंगन में विशेष धूमधाम से मनाया गया। हिन्दू परंपरा के अनुसार, दीपावली का त्योहार महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाया जाता है। इस साल, गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया गया। पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि सुबह 4 बजे भस्म आरती के बाद महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसमें दूध, दही, घी, शहद और फल के रस का उपयोग किया गया। कार्तिक मास की चौदस से ठंड की शुरुआत मानी जाती है।

इसलिए महाकाल को गर्म जल से स्नान कराने की परंपरा निभाई गई। महाशिवरात्रि तक भगवान को इसी तरह गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। रूप चौदस के अवसर पर पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान महाकाल को सुगंधित द्रव्यों से उबटन लगाया। इसके बाद, अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया, जिसमें धान, खाजा, शक्कर पारे, गूंजे, पपड़ी, मिठाई और सब्जियों का समावेश था। खासकर मूली और बैंगन की सब्जी को विशेष रूप से भोग के रूप में अर्पित किया गया। अंत में, दिव्य भस्म आरती के साथ फुलझड़ी जलाकर दिवाली का पर्व मनाया गया। 

PunjabKesariभक्तों ने इस विशेष अवसर पर महाकाल से सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। महाकाल मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी श्रद्धालुओं के दिलों में एक विशेष उमंग और उल्लास भर दिया, जिससे दीपावली का उत्सव और भी खास बन गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!