मानवता शर्मसार: शव के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर ने पैसे मांगे, बिना सिले सौंप दी डेड बॉडी
Edited By Devendra Singh, Updated: 05 Aug, 2022 12:28 PM

सूरजपुर के चन्दौरा में शव का पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टर द्वारा पैसे मांगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया है।
सूरजपुर (विष्णु कसेरा): इस दुनिया में सिर्फ दो लोगों को भगवान का दर्जा हासिल है। पहले वो जिसकी हम पूजा करते हैं और दूसरे वो जिन्हें हम डॉक्टर या फिर चिकित्सक के रूप में जानते हैं। लेकिन जान बचाने वाले ही उसका सौदा करने लगे तो मानवता शर्मसार होने लगती है। ऐसा ही एक मामला सूरजपुर के चन्दोरा से सामने आया है। यहां बीते दिन ट्रक में एक व्यक्ति का शव मिला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि शव का पोस्टमार्टम खुले में किया गया था और पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टर ने पीड़ित परिजनों से डेढ़ हजार रुपए की डिमांड की थी।
जांच के बाद डॉक्टर पर कार्रवाई का आश्वासन
मृतक के परिजनों के पास डॉक्टर को देने के लिए इतने रूपये नहीं थे। जिसके बाद डॉक्टर ने पोस्टमार्टम तो जैसे तैसे कर दिया लेकिन बॉडी की सिलाई नहीं की और ना ही उस बॉडी को पैक करवाया। परिजनों ने इसकी शिकायत स्वास्थ विभाग से की। शिकायत के बाद स्वास्थ विभाग के आला अधिकारी अब जांच की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस ने जांच के बाद कठोर कार्रवाी की बात कह रही है।

Related Story

बड़ी खबर, MP के कुख्यात गैंगस्टर की भाभी ने जहर खाकर खत्म की जिंदगी, ब्रिज के नीचे मिले बॉडी

तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम AI को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : CM मोहन

बिना पेनिट्रेशन प्राइवेट पार्ट रगड़ना रेप नहीं, रेप की कोशिश- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

महिला से दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका! नाले से बोरे में मिला शव

27% OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दांव! फैसला हाईकोर्ट को सौंपा, MP की सियासत में फिर हलचल

कांग्रेस के मुस्लिम विधायक की मांग को मंत्री गोविंद का समर्थन, गाय को राष्ट्रपशु बनाने की मांग पर...

BJP नेता के बेटे पर किडनैपिंग और फिरौती मांगने के आरोप, मैनेजर को बंधक बनाकर की मारपीट, मांगे 5 लाख...

Google पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, शिक्षक की पत्नी से 1.59 लाख की Online ठगी

MP की चर्चित करोड़पति महिला डॉक्टर का निधन, छोड़ गई करोड़ों की अकूत संपत्ति, कइयों की नजर टेढ़ी

MP में बड़ी कार्रवाई: बिना अनुमति चल रही राइस मिल सील, प्रदूषण बोर्ड का छापा