इंदौर पहुंची डबल डेकर बस, एक साथ 60 यात्री कर सकेंगे सफर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा - अभी होगा ट्रायल

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Oct, 2024 07:22 PM

double decker bus reached indore

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पहली बार शहर में डबल डेकर सिटी बस पहुंच गई है।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पहली बार शहर में डबल डेकर सिटी बस पहुंच गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की कोशिश यहां रंग लाई हैं, इंदौर पहुंची बस की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर ने पूजा की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अभी ट्रायल होगा और सक्सेस हो गया तो और बसें बढ़ायी जाएंगी।आपको बता दें देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इन्दौर की सड़कों पर अब  डबल डेकर सिटी बस दिखेगी। इस पूरे मामले को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभी हम निरीक्षण कर रहे हैं।

PunjabKesariमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया है कि इसके बाद इसका ट्रायल होगा और अगर सक्सेस होता है तो और बसें बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर डबल डेकर सिटी बस सक्सेस होती है तो एक महिलाओं के लिए भी डबल डेकर बस चलाई जाएगी। जिसका नाम पिंक डबल डेकर बस होगा, वहीं उन्होंने बताया की जिस प्रकार से वाहनों की संख्या बढ़ रही है। उस हिसाब से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरफ़ ध्यान देना होगा, निगम को घाटा न हो और हम सस्ता ट्रांसपोर्टेशन दें जिसेसे लोग जिस से ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग करेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!