विंध्य में किशोरियां चला रही नशे का कारोबार! रीवा से सप्लायर समेत एक गिरफ्तार, घर की टाइल्स के नीचे छिपा रखा थी बड़ी खेप

Edited By meena, Updated: 23 Sep, 2025 05:02 PM

drug smuggler teenager and supplier arrested from rewa

मध्य प्रदेश के रीवा में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा। इस बात का उदाहरण तब मिला जब मेडिकल में नशा बेचती एक...

रीवा (गोविंद सिंह) : मध्य प्रदेश के रीवा में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा। इस बात का उदाहरण तब मिला जब मेडिकल में नशा बेचती एक किशोरी पकड़ी गई। कोतवाली पुलिस ने तहखाने से नशे का सामान निकाला। पुलिस ने एक सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पूरा घर ही मेडिकल नशे के कारोबार में लगा हुआ है। किशोरी की मां पहले ही फरार बताई जा रही है।

रीवा सहित विंध्य के लिए नासूर बन चुके मेडिकल नशे के कारोबार को अब महिलाएं और युवतियों सहित किशोरियां भी संचालित करने लगी हैं। ऐसे ही यह कारोबार का भंडाफोड़ सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया है।

PunjabKesari

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीएसपी कोतवाली राजीव पाठक के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने रीवा शहर के धोबिया टंकी के समीप साकेत बस्ती में मेडिकल नशे के कारोबार को संचालित करने वाली किशोरी सहित सप्लायर युवक को पकड़ा है।

बताया गया है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साकेत बस्ती में एक किशोरी द्वारा नशीली कफ सिरप का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की तो पहले उसे नशे की सामग्री नहीं मिली लेकिन जब पुलिस ने फर्श में लगे टाइल्स को तोड़ा तो दो गड्ढों के अंदर 53 शीशी नशीली कफ सिरप की पाई गई।

PunjabKesari

पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि नशे का यह सामान उसे हिमांशु नामक युवक सप्लाई करता है जिसके बाद पुलिस ने हिमांशु को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसकी स्कूटी की ली गई। तलाशी के दौरान 19 नग नशीली कफ सिरप जप्त की है। हम आपको बता दे पकड़ी गई किशोरी की मां शालू साकेत पूर्व से ही मेडिकल नशे के बड़े कारोबार में फरार है फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!