शराबी ग्रामीणों ने बारातियों के साथ की मारपीट, दूल्हा-दुल्हन को बनाया बंधक, छुड़ाने आई पुलिस पर भी की पत्थरबाजी
Edited By meena, Updated: 08 Jun, 2023 02:33 PM

शहडोल में कुछ शराबी ग्रामीणों ने बारातियों से मारपीट करते दुल्हा- दुल्हन को बंधक बना लिया
शहड़ोल (केशल लालवानी): शहडोल में कुछ शराबी ग्रामीणों ने बारातियों से मारपीट करते दुल्हा- दुल्हन को बंधक बना लिया। नशे में चूर ग्रामीणों ने बारातियों के साथ जमकर मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस दौरान कई बाराती घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया के जरिए दूल्हा-दुल्हन का मदद लगाने के वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के पेरू पारा पेंड्रा से शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के बकहो के खाले टोला में बारात आई थी। इसी दौरान नशे में धुत कुछ शराबी ग्रामीणों ने बारातियों के साथ मारपीट की, गाड़ियों के कांच तोड़े और दुल्हा-दुल्हन को बंधक बना लिया।

शराब के नशे में धुत्त ग्रामीणों ने बारातियों से विवाद कर जमकर मारपीट की। सोशल मीडिया के माध्यम से दूल्हा दुल्हन ने मदद की गुहार लगाई। सूचना पर अमलाई पुलिस पहुंची तो शराबियों ने उनके साथ भी मारपीट की। दोनों पक्षों के खिलाफ अमलाई थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Related Story

बंडा शराब कांड के बाद बक्सवाहा में भी शराब को लेकर हड़कंप, दो की तबीयत बिगड़ी

सागर जहरीली शराब कांड पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, बोले- नेताओं और पुलिस के संरक्षण में चल रहा...

भाजपा नेता के घर मिली अवैध शराब, कांग्रेस विधायक बोले- पुलिस 30 पेटी को बता रही 31 क्वार्टर

सागर में जहरीली शराब पर उमा भारती का बड़ा सवाल- सांसद-विधायक क्या कर रहे थे? शराब बिकती रही, किसी...

Sagar शराब कांड पर CM मोहन का बड़ा Action,न्यायिक जांच आदेश, इनको सागर संभाग आयुक्त कमान तो ये बनाए...

इंदौर में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन! 12 टीमों ने टोल नाकों पर की चेकिंग, 40 मामलों में कार्रवाई और...

MP के 7 अधिकारी प्रमोट होकर बने IPS, इन्हें राज्य पुलिस सेवा से मिला प्रमोशन; आदेश जारी

मारपीट और वसूली के आरोप में थाना प्रभारी पर गिरी गाज, SSP के एक्शन से महकमे में हड़कंप

पटवारी से मारपीट करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, 6 जिलों से एक साल के लिए जिला बदर

MP के इस जिले में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने घेरा थाना; 3 लोगों पर आरोप, CCTV से...