कड़ाके की ठंड का असर.. 6-7 जनवरी को नर्सरी से 8वीं तक स्कूल बंद , आदेश जारी किया

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Jan, 2026 11:36 PM

due to the cold schools from nursery to class 8 will be closed on january 6 7

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार 6 जनवरी 2026 एवं 7 जनवरी 2026 को जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा।

हालांकि इस अवधि में शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय कार्य, कार्यालयीन कार्य एवं अन्य आवश्यक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू रहेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!